पंजाब पुलिस ने ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ अपना अभियान लगातार जारी रखा है। अभियान के 492वें दिन राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए विशेष ऑपरेशन के दौरान 152 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है और ड्रग नेटवर्क पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के पास से 15.6 किलोग्राम हेरोइन, 499 नशीली गोलियां और नशा तस्करी से कमाए गए 5,350 रुपये बरामद किए गए। बरामद नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई के साथ-साथ पंजाब पुलिस नशे के आदी लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने पर भी जोर दे रही है। अभियान के दौरान 5 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में इलाज कराने के लिए समझाया और प्रेरित किया गया। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को उपचार और पुनर्वास की ओर भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
