पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्ट्रां ते वार’ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पूरे राज्य में बड़े स्तर पर टारगेटेड रेड की। इस ऑपरेशन में AGTF पंजाब की टीमों ने भी अहम भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि राज्य में गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
586 रेड, 308 आरोपी गिरफ्तार
अभियान के 106वें दिन पुलिस ने अलग-अलग जिलों में कुल 586 रेड कीं। इस दौरान 308 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 13 घोषित अपराधियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की। इसके अलावा 7 हथियार बरामद किए गए, जिनमें अवैध पिस्टल और अन्य हथियार शामिल हैं।
अब तक 27 हजार से ज्यादा गिरफ्तारियां
पंजाब police के मुताबिक, ‘गैंगस्ट्रां ते वार’ कैंपेन शुरू होने के बाद से अब तक कुल 27,037 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस का दावा है कि लगातार कार्रवाई के कारण कई गैंगस्टर नेटवर्क कमजोर हुए हैं और अपराध पर नियंत्रण मजबूत हुआ है।
लोगों से मांगी जा रही गुप्त जानकारी
पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी गैंगस्टर या अपराधी गतिविधि की जानकारी हो तो उसे गुप्त रूप से साझा करें। इसके लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
सुरक्षित पंजाब बनाने पर फोकस
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पंजाब को सुरक्षित बनाना और अपराधी नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। इसी वजह से लगातार रेड, चेकिंग और खुफिया ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।
