पंजाब की लहरागागा विधानसभा सीट में आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। खंडेबाद गांव के सैकड़ों कांग्रेस परिवारों ने AAP का दामन थाम लिया। इस मौके पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री Barinder Kumar Goyal की मौजूदगी में सभी परिवारों को पार्टी में शामिल किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने पार्टी में शामिल हुए सभी परिवारों का स्वागत करते हुए कहा कि लोग अब पंजाब में बदलाव की राजनीति को पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में सरकार लगातार जनहित के फैसले ले रही है, जिसका असर गांव-गांव में दिखाई दे रहा है।

मंत्री गोयल ने इस बड़ी राजनीतिक भागीदारी का श्रेय पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और किसानों से जुड़े फैसलों के कारण लोगों का भरोसा AAP पर लगातार बढ़ रहा है। इसी वजह से दूसरे दलों के कार्यकर्ता और समर्थक भी पार्टी से जुड़ रहे हैं।
खंडेबाद गांव में हुए इस राजनीतिक बदलाव के बाद लहरागागा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर इसे AAP के लिए बड़ी मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि आने वाले समय में और लोग भी AAP से जुड़ सकते हैं।
