‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान DAY 193, पंजाब में 586 छापे- 350 लोग गिरफ्तार
पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के 193वें दिन भी पंजाब पुलिस ने राज्यभर में व्यापक कार्रवाई की। पंजाब पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ मिलकर चिन्हित स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। सरकार का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य संगठित अपराध पर लगाम लगाना और राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।
586 जगहों पर छापेमारी
अभियान के दौरान पुलिस ने पूरे पंजाब में 586 स्थानों पर छापे मारे। इस कार्रवाई में 350 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 4 घोषित भगोड़ों (Proclaimed Offenders) को भी पकड़ने में सफलता हासिल की। इसके अलावा तलाशी अभियान के दौरान 4 हथियार भी बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई खुफिया सूचना और पहले से तैयार रणनीति के आधार पर की गई।
संगठित अपराध पर सख्ती
पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में सक्रिय गैंगस्टर गिरोहों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर ऐसे नेटवर्क की पहचान कर रही है और उनके खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। सरकार का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों पर दबाव बढ़ रहा है और कानून का डर मजबूत हो रहा है।
लोगों से मांगी जा रही सहयोग की अपील
पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी गैंगस्टर या आपराधिक गतिविधि से जुड़ी कोई जानकारी हो तो उसे गोपनीय रूप से साझा करें। इसके लिए एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 जारी की गई है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। सरकार का लक्ष्य राज्य में गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म कर नागरिकों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है।
