तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की ओर से देश के पूर्व गृह मंत्री और दिवंगत नेता बूटा सिंह को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का मामला अब तूल पकड़ रहा है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के आदेश का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
SC आयोग के आदेश का जिक्र
हरपाल चीमा ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने इस मामले में आदेश जारी किया है। उनके मुताबिक, आयोग के आदेश को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार राजा वड़िंग के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
मान सरकार करेगी कार्रवाई
चीमा ने आरोप लगाया कि राजा वड़िंग की टिप्पणी दलित समाज के प्रति उनकी सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सरकार अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेती है और आयोग के निर्देशों के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
