पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए मुख्यमंत्री Bhagwant Mann लगातार नई पहल कर रहे हैं। इसी कड़ी में धर्मकोट इलाके को बड़ी सौगात मिली है, जहां स्कूल ऑफ एमिनेंस और सब-डिवीजनल हॉस्पिटल की नींव रखी गई है।
CM BHAGWANT MANN ने ट्वीट करके कहा की “आज मोगा ज़िले के धर्मकोट में स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ₹18 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक सब-डिविज़नल अस्पताल का नींव पत्थर रखा। यह परियोजना केवल एक इमारत नहीं, बल्कि लोगों को उनके अपने क्षेत्र में उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। सरकार द्वारा गांवों और छोटे शहरों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब के हर घर तक बेहतर इलाज पहुंचाना और हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता है, और इसके लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”
बच्चों को मिलेगी वर्ल्ड-क्लास शिक्षा
स्कूल ऑफ एमिनेंस बनने से इलाके के बच्चों को आधुनिक और उच्च स्तर की शिक्षा मिल सकेगी। यहां स्मार्ट क्लासरूम, बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई का माहौल तैयार किया जाएगा, जिससे छात्र भविष्य में बेहतर अवसर हासिल कर सकें।

स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी बेहतर
सब-डिवीजनल हॉस्पिटल के बनने से धर्मकोट और आसपास के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। अब लोगों को छोटे-छोटे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और समय पर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।
इलाके के विकास की दिशा में कदम
यह पहल न केवल शिक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत करेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगी। सरकार का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध हों, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।
