पंजाब की राजनीति में मंगलवार को एक नया विवाद खड़ा हो गया। आम आदमी पार्टी की ओर से कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। AAP पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि कांग्रेस नेताओं के हालिया बयानों ने पार्टी की “अंदरूनी सचाई” सामने ला दी है।
नवजोत कौर सिद्धू के बयान से शुरू हुआ मामला
AAP के अनुसार विवाद की शुरुआत तब हुई जब नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उनके पास मुख्यमंत्री का चेहरा बनने के लिए “500 करोड़ रुपये नहीं हैं।” इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी और भ्रष्टाचार के सवालों को हवा दी।
AAP का सवाल: अगर खरीद-फरोख्त हुई, तो शासन कैसा होगा?
AAP का कहना है कि यदि किसी ने करोड़ों रुपये खर्च कर मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल करनी हो तो यह समझना मुश्किल नहीं कि सत्ता में आने के बाद वह कितने स्तर का भ्रष्टाचार करेगा। पार्टी ने दावा किया कि इन बयानों ने कांग्रेस को “पूरी तरह बेनकाब” कर दिया है।
कांग्रेस की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं
इन आरोपों पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई औपचारिक जवाब नहीं आया है। लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस मुद्दे से पंजाब की राजनीति एक बार फिर गर्म हो सकती है और दोनों पार्टियों के बीच तकरार तेज़ होने की संभावना है।
