आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज Anurag Dhanda ने मोहाली में हुई ED की रेड को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ED, बजरंग दल और बीजेपी युवा मोर्चा में ज्यादा फर्क नहीं है और ये सभी बीजेपी के राजनीतिक विंग की तरह काम करते हैं।
“BJP के इशारे पर होता है हंगामा”
अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि ED की कार्रवाई राजनीतिक दबाव और बीजेपी के इशारे पर की जाती है। उन्होंने कहा कि मोहाली में जिन लोगों के यहां रेड हुई, उनके बीजेपी से संबंधों को जानबूझकर छिपाया गया। AAP नेता ने दावा किया कि एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रही हैं।
सुरेश कुमार बजाज को लेकर आरोप
AAP नेता ने कहा कि कारोबारी सुरेश कुमार बजाज, जिनके यहां रेड हुई, बीजेपी को लाखों रुपये डोनेट करते रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ED की प्रेस रिलीज में यह जानकारी क्यों नहीं दी गई कि बजाज के बीजेपी से करीबी संबंध हैं।
बिल्डर गौरव धीर का भी किया जिक्र
अनुराग ढांडा ने दूसरे बिल्डर गौरव धीर का नाम लेते हुए कहा कि कुछ दिन पहले वह चंडीगढ़ नगर निगम के कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ मंच साझा कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ED ने यह भी नहीं बताया कि गौरव धीर के बीजेपी से नजदीकी संबंध बताए जाते हैं।
राजनीतिक माहौल में बढ़ी बयानबाजी
मोहाली ED रेड के बाद पंजाब की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। AAP लगातार केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठा रही है।
