पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann अपनी ‘शुकराना यात्रा’ के दौरान खलचियां गांव पहुंचे, जहां संगत ने उनका गर्मजोशी और श्रद्धा के साथ स्वागत किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद और समर्थन दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
CM भगवंत मान ने कहा कि इस अवसर पर उन्हें जो विशेष सम्मान मिला, उसके लिए वे दमदमी टकसाल के हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद खास और भावुक पल रहा। मुख्यमंत्री ने संगत और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग को पंजाब की सामाजिक और आध्यात्मिक ताकत बताया।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय संगत का भी धन्यवाद किया, जो बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने कहा कि लोगों का प्रेम और विश्वास ही उनकी असली शक्ति है। CM मान ने खुद को “जनसेवक” बताते हुए कहा कि उनकी सरकार पंजाब की प्रगति, शांति और भाईचारे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की पहचान भाईचारे, शांति और सेवा की भावना से है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जनता के हित और राज्य की तरक्की के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगी।
