Malvinder Singh Kang ने BJP पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने बंगाल चुनाव जीता नहीं, बल्कि “लूटा” है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।
SIR प्रक्रिया को लेकर जताई चिंता
मलविंदर कंग ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत पंजाब में योग्य मतदाताओं के वोट काटने और बाहरी लोगों के वोट बनाने की साजिश हो सकती है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि वोट का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
लोकतंत्र बचाने की बात
AAP सांसद ने कहा कि अगर वोट का अधिकार सुरक्षित नहीं रहेगा, तो लोकतंत्र भी खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस पूरे मुद्दे को लेकर पूरी तरह सतर्क है और हर स्तर पर नजर रखेगी, ताकि किसी भी योग्य मतदाता के अधिकारों को नुकसान न पहुंचे।
