पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हाल ही में अबोहर पहुंचे, जहां उन्होंने संजय वर्मा के परिवार से मुलाकात की और उनका दुख साझा किया।
संजय वर्मा की हत्या के बाद उनके परिवार में गहरा शोक है। इस दुखद समय में मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने परिवार को ढांढस बंधाया और इंसाफ का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान संजय वर्मा के भाई ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और मुख्यमंत्री का आभार जताया। दरअसल, पंजाब पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए दो गैंगस्टरों का एनकाउंटर कर दिया, जो इस हत्याकांड में शामिल थे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे पंजाब का मामला है, और सरकार हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आगे कहा, “आपका दर्द हमारा दर्द है। हम न्याय दिलाकर ही चैन लेंगे।”
सीएम ने यह भी भरोसा दिलाया कि जो भी लोग इस वारदात में शामिल हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी और आगे भी पंजाब में कानून व्यवस्था मजबूत रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
यह मुलाकात न सिर्फ पीड़ित परिवार के लिए सहारा बनी, बल्कि पंजाब के लोगों को भी यह संदेश दिया कि सरकार अपराध के खिलाफ कड़े एक्शन के लिए पूरी तरह तैयार है।
