एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक जीत में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का शानदार प्रदर्शन चर्चा का विषय रहा। मैदान पर छाने के बाद अब अभिषेक अपनी बहन कोमल शर्मा की शादी की रस्मों में व्यस्त हैं।
कोमल शर्मा और लविष ओबेरॉय की जोड़ी
कोमल शर्मा की सगाई इसी साल लविष ओबेरॉय से हुई थी। अब शादी की रस्मों की शुरुआत माता के जागरण से हो चुकी है। शगुन सेरेमनी में परिवार और दोस्तों के बीच खूब रौनक देखने को मिली।
अभिषेक और जीजा का भंगड़ा
शगुन कार्यक्रम में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा अभिषेक शर्मा और उनके जीजा लविष ओबेरॉय ने। दोनों ने साथ मिलकर भंगड़ा डालकर सभी का दिल जीत लिया। वहीं, लाड़-लाड़ी भी पूरे जोश में नजर आए। खास बात यह रही कि अभिषेक और दूल्हे राजा दोनों ने काले रंग के सूट-बूट में ट्विनिंग की और सबकी नजरें अपनी ओर खींच लीं।
कोमल का ग्लैमरस लुक
दुल्हन बनने जा रहीं कोमल शर्मा ने इस मौके पर पिंक कलर का हैवी लहंगा पहना। लहंगे पर व्हाइट पर्ल और एम्ब्रॉयडरी की खूबसूरत डिटेलिंग ने उनके लुक को और आकर्षक बना दिया। ऑफ-शोल्डर ब्लाउज ने उनके स्टाइल को आधुनिक टच दिया, जबकि दुपट्टे को पारंपरिक अंदाज की जगह वेल स्टाइल में कैरी करने से उनका लुक और भी ग्लैमरस नजर आया।
ज्वेलरी और मेकअप से बढ़ी खूबसूरती
कोमल ने अपने लुक को ज्वेलरी से परफेक्ट टच दिया। डायमंड चोकर, लेयर्ड नेकपीस, नीले पत्थरों वाली झुमकियां, मांग टीका और कड़े उनके लुक की शान बने। हाफ पिनअप हेयरस्टाइल और चेहरे पर खुली लटों के साथ उनका स्टाइल बिलकुल प्री-वेडिंग वाइब्स देता नजर आया।
परिवार में खुशियों का माहौल
अभिषेक शर्मा की यह फैमिली फंक्शन उपस्थिति उनके फैंस के बीच भी चर्चा में है। मैदान पर बल्ले से धमाल मचाने वाले अभिषेक अब शादी की रस्मों में भी अपने डांस और अंदाज से सभी का दिल जीत रहे हैं।
