दिल्ली से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ है। धमाका इतना तेज़ था कि आसपास के इलाके में भारी अफरातफरी मच गई। चश्मदीदों के मुताबिक, धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसने पास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में 2 से 3 लोग घायल हुए हैं जिन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
धमाके की आवाज़ दूर तक सुनाई दी, और आसपास की कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त लाल किले के पास काफी भीड़भाड़ थी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
फिलहाल पुलिस ने इलाके को घेरा बंद कर दिया है और FSL टीम जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या विस्फोटक सामग्री दोनों ही संभावनाएं खंगाली जा रही हैं।
फिलहाल लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 को बंद कर दिया गया है।
अधिक जानकारी का इंतजार है।
