पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।
मुलाकात के बाद भगवंत मान आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के घर पहुँचे और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चीफ जस्टिस पर चप्पल फेंके जाने की घटना पर भी टिप्पणी की और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर अधिकारी और नागरिक की सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
