पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने अपनी शुकराना यात्रा के दौरान सचखंड श्री दरबार साहिब, श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने अकाल पुरख का धन्यवाद किया और पंजाब सहित सभी लोगों की खुशहाली के लिए अरदास की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
शहीद बाबा दीप सिंह जी के स्थान पर भी पहुंचे
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री हरमंदिर साहिब के साथ-साथ शहीद बाबा दीप सिंह जी के स्थान पर भी माथा टेका। उन्होंने श्रद्धा भाव से गुरु घर में नतमस्तक होकर राज्य में शांति, भाईचारे और तरक्की की कामना की। यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं ने CM का स्वागत भी किया।

बेअदबी कानून को लेकर कही बड़ी बात
CM भगवंत मान ने कहा कि वह ईश्वर का धन्यवाद करने पहुंचे हैं क्योंकि उन्हें बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस कानून को बनाने में संगत की प्रार्थनाओं और लोगों की भावनाओं का भी बड़ा योगदान है।
“करोड़ों लोगों के दिलों को मिली ठंडक”
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से करोड़ों पंजाबियों के दिलों को सुकून और ठंडक मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना और समाज में शांति बनाए रखना है।
