मुख्यमंत्री भगवंत मान पटियाला में आयोजित “एक शाम भगवान शिव के साथ” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव की आराधना की और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक वातावरण का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।
पंजाब की सांझी संस्कृति पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों और संतों की पावन धरती है, जहां हमेशा प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यही सांझी संस्कृति और सामाजिक एकजुटता पंजाब की सबसे बड़ी ताकत है। राज्य की समृद्ध विरासत सभी लोगों को मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

खुशहाल पंजाब का लिया संकल्प
भगवंत मान ने कहा कि भगवान शिव का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और पंजाब निरंतर विकास, शांति और खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने लोगों से आपसी सहयोग, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करने की अपील की। उनके अनुसार, समाज की सामूहिक शक्ति और लोगों की भागीदारी से ही एक मजबूत, समृद्ध और रंगला पंजाब का सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं के उत्साह और श्रद्धा की भी सराहना की।
