पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने जिला Fatehgarh Sahib के गांव चनारथल कलां का दौरा किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए करीब 3.25 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही है।
लाइब्रेरी का किया दौरा
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव की लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पढ़ाई कर रहे बच्चों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि यह लाइब्रेरी गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध पुस्तकों और संसाधनों से उन्हें अपनी पढ़ाई और सामान्य ज्ञान बढ़ाने में काफी मदद मिल रही है।
ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। जनसभा के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने लोगों द्वारा दिए गए प्यार और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
विकास कार्यों के लिए 51 लाख रुपये की सहायता
जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गांव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए 51 लाख रुपये की अनुदान राशि का चेक भी सौंपा। उन्होंने कहा कि यह राशि गांव में जरूरी विकास परियोजनाओं और जनहित के कार्यों पर खर्च की जाएगी ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी जरूरतों को समझना और उनका समाधान करना है। इसी सोच के तहत वह लगातार विभिन्न जिलों और गांवों का दौरा कर रहे हैं तथा विकास कार्यों की प्रगति का जायजा ले रहे हैं।
