पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में पटियाला में ज़रिया फ़ाउंडेशन की 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने इस कार्यक्रम की खूबसूरत झलकियों और पंजाब की समृद्ध संस्कृति को देखकर मिली खुशी को सोशल मीडिया पर साझा किया। कार्यक्रम में परंपरागत रंगों, कला और लोक विरासत की झलक ने माहौल को बेहद खास बना दिया।
विरासत बचाना हमारी जिम्मेदारी—मान
सीएम भगवंत मान ने ट्वीट के जरिए कहा कि कोई भी समुदाय यदि अपनी संस्कृति और इतिहास को भूल जाता है, तो समय के साथ उसकी पहचान कमजोर पड़ने लगती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सांस्कृतिक विरासत सिर्फ अतीत की पहचान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए गर्व और ज्ञान का स्रोत भी है।

सरकार की प्रतिबद्धता पर दिया भरोसा
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार का दायित्व है कि वह अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखे और भविष्य की पीढ़ियों तक पहुंचाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार इस दिशा में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
सीएम मान के इस संदेश को पंजाब की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

