CM Bhagwant Mann अपने परिवार सहित बिहार स्थित तख्त श्री पटना साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु घर में माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। तख्त श्री पटना साहिब सिखों के पांच तख्तों में से एक है और यह दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म स्थान माना जाता है।
प्रबंधकों ने किया सम्मान
गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर तख्त श्री पटना साहिब के प्रबंधकों और धार्मिक प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने गुरु घर की परंपराओं के अनुसार सेवा और अरदास में हिस्सा लिया। परिवार के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री ने श्रद्धा और भक्ति के माहौल में समय बिताया।

गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़ी वस्तुओं के किए दर्शन
मुख्यमंत्री ने तख्त श्री पटना साहिब में दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की यादों से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं और धरोहरों के भी दर्शन किए। बताया जा रहा है कि उन्होंने गुरु साहिब के जीवन और इतिहास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण निशानियों को नमन किया।

‘शुक्राना यात्रा’ से जोड़ा जा रहा दौरा
रिपोर्ट्स के अनुसार, भगवंत मान का यह दौरा हाल ही में पंजाब में निकाली गई ‘शुक्राना यात्रा’ के अगले चरण के रूप में भी देखा जा रहा है। पंजाब सरकार द्वारा बनाए गए नए बेअदबी विरोधी कानून के बाद मुख्यमंत्री लगातार ऐतिहासिक गुरुधामों में माथा टेक रहे हैं।

