मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने NRI समुदाय की समस्याओं और सुझावों को सुनने के लिए एक विशेष ऑनलाइन मिलनी आयोजित की। इस दौरान विदेशों में रह रहे पंजाबियों ने अपनी विभिन्न शिकायतें और मुद्दे मंत्री के सामने रखे। बैठक का उद्देश्य NRI समुदाय को सीधे सरकार से जोड़ना और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करना था।
16 मामलों पर हुई चर्चा
आज की ऑनलाइन बैठक में कुल 16 मामले सामने आए। इनमें संपत्ति विवाद, प्रशासनिक समस्याएं और अन्य व्यक्तिगत शिकायतें शामिल थीं। डॉ. रवजोत सिंह ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को इन मामलों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को जल्दी राहत मिल सके।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मंत्री ने कहा कि NRI समुदाय पंजाब की अर्थव्यवस्था और समाज में अहम योगदान देता है। इसलिए उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर मामले को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक परेशानी न हो।
NRI समुदाय को दिया भरोसा
डॉ. रवजोत सिंह ने NRI समुदाय को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उनकी सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार हरसंभव सहयोग देने के लिए हमेशा तैयार है और भविष्य में भी इस तरह की ऑनलाइन मिलनियां जारी रहेंगी।
