पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर हुई ताज़ा ED छापेमारी को लेकर राज्य की राजनीति लगातार गर्म बनी हुई है। इस मुद्दे पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री Balbir Singh ने BJP और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि BJP को पंजाब में माहौल भड़काकर “आग से खेलने” की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
“यह राजनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक है”
स्वास्थ्य मंत्री ने ED की कार्रवाई को BJP के इशारे पर की गई “सर्जिकल स्ट्राइक” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने और विपक्षी नेताओं को डराने के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ED अब जांच एजेंसी कम और केंद्र सरकार का “चुनाव विभाग” ज्यादा बन चुकी है। मंत्री ने दावा किया कि चुनावों से पहले विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई कर राजनीतिक माहौल प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
पार्टी नेताओं को दिया संदेश
Balbir Singh ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें हर परिस्थिति में चट्टान की तरह मजबूती से खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग डरने वाले नहीं हैं और हर राजनीतिक दबाव का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे।
मंत्री ने अपने बयान में कहा कि पंजाब हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा।
“अहंकारी रथ के पहिये तोड़ देगा पंजाब”
स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर हमला तेज करते हुए कहा कि पंजाब, मोदी सरकार के “अहंकारी रथ” के पहिये तोड़ देगा।
