इस दिवाली घर जाने वालों को जेब पर ज्यादा बोझ उठाना पड़ेगा। ट्रैवल पोर्टल ixigo के आंकड़ों के अनुसार, 19 से 25 अक्तूबर के बीच देश के प्रमुख रूटों पर औसत इकोनॉमी हवाई किराया पिछले साल की तुलना में 20 से 52% तक महंगा हो गया है।
प्रमुख रूटों पर किराए का हाल
कई लोकप्रिय मार्गों पर हवाई किराया दोगुना होने के करीब पहुंच गया है।
-
मुंबई-पटना रूट: औसत किराया अब ₹14,540 है, जबकि पिछले साल यह ₹9,584 था। यानी 52% की बढ़ोतरी।
-
बेंगलुरु-लखनऊ रूट: औसत किराया ₹9,899 हो गया है, जो पिछले साल ₹6,720 था। यानी 47% की बढ़ोतरी।
क्यों बढ़ रहे हैं किराए?
हवाई किरायों में इस उछाल की कई वजहें सामने आ रही हैं।
-
रुपये की कमजोरी
-
विमानों की कमी
-
एयरलाइंस की घटी हुई नेटवर्क क्षमता
इन सब कारणों की वजह से टिकटों के दाम यात्रियों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं।
एडवांस बुकिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड
ixigo के ग्रुप सीईओ आलोक बाजपाई ने बताया कि इस साल यात्रियों ने एडवांस बुकिंग में काफी तेजी दिखाई है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े शहरों से अक्तूबर की उड़ानों की बुकिंग 100% से ज्यादा बढ़ी है।
यात्रियों के लिए चुनौती
त्योहारी सीजन में जब हर कोई अपने घर पहुंचना चाहता है, तब हवाई टिकटों की कीमतों में यह तेजी आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर जल्द बुकिंग नहीं की गई तो दिवाली के नजदीक आते-आते दाम और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं।
