पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘शुक्राना यात्रा’ के दौरान बड़ी संख्या में लोगों से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और सम्मान उनके लिए बेहद खास है। मुख्यमंत्री ने लोगो का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सब अकाल पुरख की असीम कृपा का परिणाम है।
बेअदबी मुद्दे पर सख्त कानून की बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को बेअदबी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सख्त कानून बनाने की सेवा मिली है, जो पंजाब और सिख समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि धर्म और गुरु-मर्यादा की रक्षा करना हर व्यक्ति का प्राथमिक कर्तव्य है। यह परंपरा महान शहादतों और बलिदानों की नींव पर खड़ी है, जिसे हर हाल में बनाए रखना जरूरी है।
विरोधियों पर साधा निशाना
Bhagwant Mann ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने सत्ता में रहते हुए पंजाब को दोनों हाथों से लूटा और धर्म का इस्तेमाल केवल राजनीति के लिए किया। उन्होंने कहा कि विरोधियों की लड़ाई सिर्फ कुर्सी बचाने तक सीमित है, जबकि उनकी सरकार पंजाब की संस्कृति, गुरु-मर्यादा और विकास के लिए काम कर रही है।
पंजाब को फिर नंबर-1 बनाने का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि, शिक्षा, रोजगार और उद्योग जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है। उनका कहना है कि सरकार का लक्ष्य पंजाब को फिर से देश का नंबर-1 राज्य बनाना और “रंगला पंजाब” का सपना पूरा करना है।
