त्योहारों का सीजन खत्म होते ही देशभर के सर्राफा बाजारों में ठंडक आ गई है। पिछले हफ्ते तक लगातार बढ़ रही सोने की कीमतें अब गिरावट दिखा रही हैं। मंगलवार को दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में कमी दर्ज की गई।
सोना हुआ सस्ता, दो दिन में 710 रुपये की गिरावट
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 10 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ, जबकि 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये गिर गया। पिछले दो कारोबारी दिनों में 24 कैरेट सोना कुल 710 रुपये, और 22 कैरेट सोना 660 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है।
फिलहाल दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,500 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,12,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
चांदी भी गिरी 3,100 रुपये प्रति किलो
सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली में चांदी की कीमतें लगातार दूसरे दिन घटी हैं और पिछले दो दिनों में 3,100 रुपये प्रति किलो तक नीचे आई हैं। अब एक किलो चांदी की कीमत 1,50,800 रुपये रह गई है।
मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव हैं, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी, यानी करीब 1,64,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
देशभर में सोने के भाव
दिल्ली में आज 22 कैरेट सोना 1,12,390 रुपये और 24 कैरेट 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना करीब 1,12,240 रुपये, जबकि 24 कैरेट 1,22,450 रुपये पर मिल रहा है।
चेन्नई में दाम थोड़े ज्यादा हैं, जहां 22 कैरेट सोना 1,12,490 रुपये और 24 कैरेट 1,22,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
डॉलर की मजबूती ने धीमी की सोने की रफ्तार
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव ने सोने की तेजी को रोक दिया है।
Augmont Goldtech के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिलहाल $3,920 से $4,060 प्रति औंस के बीच कारोबार कर रहा है। अगर यह स्तर पार करता है, तो सोने की कीमतें 3 से 5 फीसदी तक बढ़ सकती हैं।
चांदी की कीमतें $46 से $49 प्रति औंस के दायरे में रहने की संभावना है।
क्या सोना फिर महंगा होगा?
Nirmal Bang Securities के उपाध्यक्ष का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में सोने के दाम फिर से बढ़ सकते हैं। उनका अनुमान है कि MCX पर सोना ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत $4,200 प्रति औंस तक जा सकती है।
त्योहारों के बाद भले ही बाजार में ठंडक आई हो, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में सोना फिर से अपनी चमक दिखा सकता है, खासकर अगर डॉलर कमजोर हुआ या वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ी।
