पंजाब में गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ चल रहा ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान लगातार जारी है। अभियान के 201वें दिन पंजाब पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ मिलकर राज्यभर में चिन्हित ठिकानों पर कार्रवाई की। पुलिस ने गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध लोगों और उनके संपर्कों की जांच के लिए कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।
597 जगहों पर छापेमारी
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान राज्यभर में 597 छापे मारे गए। कार्रवाई के दौरान 299 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 5 घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
7 हथियार बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7 हथियार बरामद किए। पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत केवल आरोपियों को पकड़ने पर ही ध्यान नहीं दिया जा रहा, बल्कि गैंगस्टरों के नेटवर्क और उनके आपराधिक संपर्कों को भी खंगाला जा रहा है।
कुल गिरफ्तारियां 58,511 हुईं
पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान शुरू होने के बाद अब तक कुल 58,511 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। लगातार की जा रही कार्रवाई का उद्देश्य गैंगस्टरों के नेटवर्क को कमजोर करना और संगठित अपराध से जुड़े लोगों पर दबाव बढ़ाना है।
गुप्त जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन
पंजाब पुलिस ने लोगों से अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील की है। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखने की बात कही गई है। इसके लिए Anti-Gangster Helpline: 93946-93946 जारी की गई है। पुलिस के अनुसार, नागरिकों से मिलने वाली जानकारी अपराध नेटवर्क तक पहुंचने में मदद कर सकती है।
