पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान के 203वें दिन पंजाब पुलिस और एजीटीएफ पंजाब ने राज्यभर में चिन्हित और मैप किए गए ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
722 जगहों पर हुई छापेमारी
पुलिस टीमों ने गैंगस्टरों से जुड़े संदिग्ध ठिकानों पर कुल 722 छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और गैंग से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई।
558 लोग गिरफ्तार
अभियान के दौरान पुलिस ने 558 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 8 घोषित अपराधी (Proclaimed Offenders) भी शामिल हैं, जो लंबे समय से कानून की नजर से बचने की कोशिश कर रहे थे।
हथियार भी बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 हथियार बरामद किए। पुलिस का फोकस गैंगस्टरों को हथियारों और आपराधिक नेटवर्क से अलग करने के साथ-साथ उनके सहयोगियों तक पहुंचने पर भी है।
कुल गिरफ्तारियां 59,579 पहुंचीं
पंजाब पुलिस के अनुसार, इस अभियान की शुरुआत से अब तक गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई में 59,579 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। लगातार हो रही छापेमारी के जरिए पुलिस गैंगस्टरों के ठिकानों और उनके संपर्कों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है।
गुप्त सूचना देने के लिए हेल्पलाइन
पुलिस ने लोगों से गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील की है। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखने की बात कही गई है। इसके लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 जारी की गई है।
