त्योहारों के मौसम के बीच सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज़ उछाल देखने को मिल रहा है।
मंगलवार (11 नवंबर) को सोने और चांदी दोनों के भाव में बढ़ोतरी हुई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी लेटेस्ट रेट के अनुसार, आज 22 कैरेट सोना ₹124147 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जो सोमवार की तुलना में करीब ₹1,700 महंगा है।
सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी
बीते दिन सोमवार (10 नवंबर) को 22 कैरेट सोना ₹122441 प्रति 10 ग्राम था।
मंगलवार सुबह तक यह बढ़कर ₹124147 प्रति 10 ग्राम हो गया।
यानी महज 24 घंटे में सोना लगभग ₹1,706 महंगा हुआ है।
इस हिसाब से सभी कैरेट के सोने में लगभग ₹1,000 से ₹1,700 तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
चांदी भी हुई ₹2,600 से ज्यादा महंगी
सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी तेजी आई है।
आज (मंगलवार) को चांदी (999 शुद्धता, प्रति 1 किलो) का रेट ₹151,643 से बढ़कर ₹154,338 प्रति किलो हो गया है।
यानी चांदी के दाम में ₹2,695 की उछाल दर्ज हुई है।
चांदी की कीमतों में यह बढ़ोतरी निवेशकों के लिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की मांग बढ़ी है।
सोमवार को क्या थे रेट?
सोमवार (10 नवंबर) को IBJA द्वारा जारी रेट के अनुसार —
-
सोना (999 शुद्धता): सुबह ₹1,22,087 प्रति 10 ग्राम, शाम ₹1,22,441 प्रति 10 ग्राम
-
चांदी (999 शुद्धता): सुबह ₹1,50,975 प्रति किलो, शाम ₹1,51,643 प्रति किलो
यानी सप्ताह की शुरुआत से ही कीमती धातुओं में लगातार बढ़ोतरी का ट्रेंड बना हुआ है।
ध्यान दें – टैक्स शामिल नहीं है इन रेट्स में
IBJA द्वारा जारी किए गए रेट्स में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते।
इसलिए जब आप ज्वेलरी खरीदने जाएं, तो दुकानदार द्वारा बताए गए दाम इनसे कुछ अधिक होंगे।
सोने और चांदी के भाव शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते।
निवेशकों के लिए संकेत
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और डॉलर इंडेक्स में हलचल के कारण सोना-चांदी में यह तेजी देखी जा रही है।
कई निवेशक इसे सेफ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन मानते हुए कीमती धातुओं में पैसा लगा रहे हैं।
अगर यही रफ्तार जारी रही, तो आने वाले दिनों में सोना फिर से ₹1.25 लाख प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।
विभिन्न शुद्धताओं के अनुसार आज के भाव इस प्रकार हैं —
| शुद्धता | सोमवार (₹/10 ग्राम) | मंगलवार (₹/10 ग्राम) | बढ़ोतरी (₹) |
|---|---|---|---|
| 999 (24 कैरेट) | 122441 | 124147 | ₹1706 |
| 995 (23 कैरेट) | 121951 | 123650 | ₹1699 |
| 916 (22 कैरेट) | 112156 | 113719 | ₹1563 |
| 750 (18 कैरेट) | 91831 | 93110 | ₹1279 |
| 585 (14 कैरेट) | 71628 | 72626 | ₹998 |
