पंजाब सरकार ने 12 सितंबर को सारागढ़ी दिवस के मौके पर रक्षित (Restricted) छुट्टी का ऐलान किया है। सरकार द्वारा जारी कैलेंडर नोटिफिकेशन (नंबर 06/01/2024-2 पी.पी. 3/677) के अनुसार यह छुट्टी केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए होगी। हालांकि, इसे गज़टेड हॉलिडे नहीं माना जाएगा।
तीन दिन का लंबा वीकेंड
शुक्रवार, 12 सितंबर को रक्षित छुट्टी होने के बाद कर्मचारियों के पास शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टी भी रहेगी। इस तरह सरकारी कर्मचारियों को लगातार तीन दिन का लंबा वीकेंड मिलने वाला है। छुट्टियों की यह श्रृंखला कर्मचारियों के लिए राहत और खुशी लेकर आई है।
स्कूल और कॉलेज रहेंगे खुले
यहां ध्यान देने वाली बात है कि यह छुट्टी केवल सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए है। शुक्रवार को घोषित अवकाश गज़टेड नहीं है, इसलिए पंजाब भर के सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। यानी विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों के लिए यह अतिरिक्त छुट्टी नहीं होगी।
कर्मचारियों में खुशी की लहर
लंबे वीकेंड की घोषणा के बाद सरकारी मुलाजिमों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। लगातार तीन दिनों तक आराम का अवसर मिलने से कर्मचारी निजी काम निपटाने के साथ-साथ परिवार संग समय बिता पाएंगे। कई लोगों ने पहले से ही इस लंबे अवकाश के लिए अपने कार्यक्रम तय कर लिए हैं।
