भारत सरकार अब देश के पासपोर्ट सिस्टम को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। सरकार ने घोषणा की है कि आने वाले महीनों में ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे, जिन्हें दुनिया के सिर्फ कुछ चुनिंदा देश ही अभी इस्तेमाल कर रहे हैं। यह नया सिस्टम न केवल पासपोर्ट धोखाधड़ी को लगभग खत्म कर देगा, बल्कि यात्रियों की इमीग्रेशन प्रक्रिया भी तेज और आसान करेगा।
कैसे होगा नया ई-पासपोर्ट? जानिए इसकी खासियतें
1. RFID चिप होगी लगी
हर नया पासपोर्ट अब RFID चिप के साथ आएगा।
इस चिप में पासपोर्ट धारक की बायोमेट्रिक जानकारी—जैसे फोटो, फिंगरप्रिंट और व्यक्तिगत डिटेल्स—एन्क्रिप्टेड फॉर्म में सुरक्षित रहेंगी, जिसे किसी भी तरह से बदला या कॉपी कर पाना बेहद मुश्किल होगा।
2. आधुनिक सुरक्षा फीचर्स
ई-पासपोर्ट में कई हाई-टेक सुरक्षा सुविधाएं होंगी, जैसे—
-
माइक्रो-लेटर प्रिंटिंग
-
उभरे हुए सुरक्षा शेड
ये फीचर्स पासपोर्ट को नकली बनाने की कोशिशों को लगभग असंभव कर देंगे।
3. ICAO स्टैंडर्ड के अनुसार सुरक्षित डेटा
RFID चिप पर मौजूद सभी बायोमेट्रिक डाटा इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन (ICAO) के मानकों के अनुसार डिजिटल हस्ताक्षर (Digital Signature) के साथ सुरक्षित रहेगा।
इससे विश्वभर में ई-पासपोर्ट की प्रामाणिकता तुरंत सत्यापित की जा सकेगी।
4. इमीग्रेशन होगा पहले से बहुत तेज
ई-पासपोर्ट में ‘कॉन्टैक्टलेस स्कैनिंग’ की सुविधा होगी।
यानी, स्कैनर को पासपोर्ट छूने की जरूरत भी नहीं होगी और आपका डाटा तुरंत सामने आ जाएगा। इस तकनीक से—
-
इमीग्रेशन काउंटर की लाइनें छोटी होंगी
-
चेकिंग तेजी से पूरी होगी
-
नकली पासपोर्ट पकड़े जाना और आसान हो जाएगा
5. पासपोर्ट फर्जीवाड़े पर पूरी तरह रोक
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, नया सिस्टम पासपोर्ट धोखाधड़ी समाप्त कर देगा।
अगर कोई व्यक्ति दूसरी पहचान बनाकर नया पासपोर्ट लेने की कोशिश करेगा, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी कर देगा। इससे दोहरी पहचान वाले केस लगभग खत्म हो जाएंगे।
Passport Seva Programme 2.0 लागू
साल 2025 में शुरू किया गया Passport Seva Programme 2.0 पूरे देश में लागू कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में कई आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं—
-
AI चैटबॉट और वॉइसबॉट सहायता
-
ऑनलाइन दस्तावेज़ अपलोड
-
ऑटो-फिल्ड पासपोर्ट फॉर्म
-
UPI व QR-आधारित भुगतान सुविधा
सरकार का कहना है कि इससे पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया और तेज, सरल और पारदर्शी हो गई है।
2035 तक पूरी तरह लागू होगा ई-पासपोर्ट सिस्टम
सरकार की योजना है कि 2035 तक ई-पासपोर्ट सिस्टम पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।
ध्यान देने वाली बात है कि पुराने पासपोर्ट तब तक वैध रहेंगे, जब तक उनकी अवधि खत्म नहीं हो जाती।
