हुंडई मोटर इंडिया की फ्लैगशिप SUV क्रेटा (Hyundai Creta) ने सितंबर 2025 में कंपनी की बिक्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। इस महीने क्रेटा की 18,861 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल सितंबर 2024 में बिके 15,902 यूनिट्स से 2,959 ज्यादा हैं। कंपनी का कहना है कि GST कट के बाद कम हुई कीमतें और एडवांस फीचर्स ने इस SUV को ग्राहकों की पहली पसंद बना दिया।
कीमत हुई और आकर्षक
GST कट का सीधा फायदा ग्राहकों को मिला है। अब Hyundai Creta की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10,72,589 रुपये हो गई है। कीमत में आई इस कमी ने त्योहारी सीजन से पहले SUV की डिमांड और ज्यादा बढ़ा दी है।
शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस
क्रेटा सिर्फ कीमत ही नहीं बल्कि अपने फीचर्स और सुरक्षा के कारण भी लोकप्रिय हो रही है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, Bose 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटोमैटिक AC, वायरलेस चार्जिंग और कीलेस एंट्री जैसे हाईटेक फीचर्स शामिल हैं।
सुरक्षा के मामले में क्रेटा ग्राहकों का भरोसा जीत रही है। यह SUV 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS से लैस है। वहीं माइलेज के मामले में भी यह SUV 21 kmpl तक का औसत देने में सक्षम है।
किन गाड़ियों से है मुकाबला?
भारतीय बाजार में Hyundai Creta का मुकाबला कई लोकप्रिय SUVs से है। इनमें Kia Seltos, Maruti Suzuki Victorios, Toyota Hyryder, Honda Elevate, MG Astor और जल्द आने वाली Nissan की नई SUV शामिल हैं। खासतौर पर Kia Seltos भी GST कट से सस्ती हो गई है। इसकी कीमत में ₹39,624 से लेकर ₹75,371 तक की कमी आई है। इतना ही नहीं, X-Line वेरिएंट पर लगभग 3.67% तक की बचत हो रही है।
फेस्टिव सीजन में और बढ़ेगी टक्कर
सितंबर 2025 Hyundai के लिए रिकॉर्डतोड़ महीना रहा है। क्रेटा की जोरदार बिक्री और एक्सपोर्ट में उछाल ने कंपनी को नई मजबूती दी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले फेस्टिव सीजन में क्रेटा और सेल्टोस जैसी SUVs के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
