पंजाब सरकार की कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कल यानी मंगलवार, 28 अक्टूबर को होने जा रही है। यह बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी निवास पर आयोजित की जाएगी।
श्री गुरु तेग बहादुर जी के समागम पर हो सकती है चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी और इसमें श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस से जुड़े आयोजनों को लेकर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इसके अलावा, कुछ विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक मामलों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य से जुड़ी कई योजनाओं को मंजूरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि पंजाब सरकार इस बैठक के ज़रिए आने वाले महीनों की विकास रणनीति को भी अंतिम रूप देगी।

