पंजाब में लगातार बड़े पैमाने पर निवेश आ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि अब राज्य को आईटी सेक्टर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
300 करोड़ का निवेश, 30 एकड़ में कैंपस
संजेव अरोड़ा ने बताया कि इन्फोसिस लिमिटेड ज़िला मोहाली में 300 करोड़ रुपये के निवेश से नया कैंपस बनाएगी। यह कैंपस लगभग 30 एकड़ ज़मीन पर बनेगा। पहले चरण में यहां 3 लाख स्क्वायर फीट का एरिया विकसित किया जाएगा।
2500 उच्च गुणवत्ता वाली नौकरियां
कैंपस के पहले चरण में करीब 2500 नई नौकरियों का सृजन होगा। मंत्री ने कहा कि ये सभी नौकरियां उच्च गुणवत्ता की होंगी, जिससे युवाओं को आधुनिक आईटी सेक्टर में काम करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
मोहाली में पहले से मौजूद है इन्फोसिस
उन्होंने यह भी बताया कि मोहाली में 2017 से इन्फोसिस लिमिटेड का संचालन चल रहा है। अब कंपनी यहां अपने संचालन का विस्तार कर रही है, जो पंजाब की बढ़ती संभावनाओं का सबूत है।
सरकार की कोशिशें रंग ला रहीं
संजेव अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की कोशिशों से पंजाब लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। अब निवेशकों को सिर्फ 45 दिनों के अंदर मंजूरी दी जा रही है। यही वजह है कि देश और दुनिया के कारोबारी अब खुद पंजाब में निवेश करने आ रहे हैं।
