पंजाब सरकार की नई औद्योगिक नीति उद्योगपतियों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इसी कड़ी में राज्य के कैबिनेट मंत्री संजेव अरोड़ा ने एक बड़ी निवेश खबर साझा की है। उन्होंने बताया कि विश्व प्रसिद्ध फूड कंपनी क्रेमिका (Cremica) ने पंजाब में 400 करोड़ रुपये के नए निवेश की घोषणा की है। इस निवेश से राज्य के औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
निवेश से बढ़ेंगी रोजगार के अवसर
मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि इस निवेश से राज्य में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। कंपनी के विस्तार के बाद करीब 1,000 लोगों को नई नौकरियां मिलने की संभावना है। इससे स्थानीय युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार पाने का मौका मिलेगा और उद्योगों को भी कुशल कार्यबल मिलेगा।
नई औद्योगिक नीति का असर
पंजाब सरकार की नई औद्योगिक नीति का उद्देश्य राज्य में निवेश को बढ़ावा देना और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है। सरकार उद्योगपतियों को बेहतर सुविधाएं और तेज प्रक्रिया उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। इसी वजह से कई बड़ी कंपनियां पंजाब में निवेश करने में रुचि दिखा रही हैं।
युवाओं को मिल रहा रोजगार
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब में उद्योगों का विस्तार हो और युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर नौकरी के अवसर मिल सकें।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने के लिए लगातार काम करती रहेगी, ताकि पंजाब की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो सके।
