पंजाब के कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने अपने पिता स्वर्गीय बाबू भगवान दास अरोड़ा जी की 26वीं पुण्यतिथि पर सुनाम स्थित गुरु नानक देव डेंटल कॉलेज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उनकी स्मृति में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
मुफ्त मेडिकल और डेंटल जांच शिविर का आयोजन
हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम के दौरान लोगों के लिए निःशुल्क डेंटल और मेडिकल चेक-अप कैंप लगाया गया। शिविर में स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जहां स्थानीय लोगों ने जांच और चिकित्सकीय सलाह का लाभ उठाया।
कई नेताओं और गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी Manish Sisodia, पंजाब विधानसभा के स्पीकर Kultar Singh Sandhwan, सांसद Malvinder Singh Kang, वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema, अन्य मंत्रियों, विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों, कॉलेज प्रबंधन, छात्रों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
जनसेवा के मूल्यों को किया याद
अमन अरोड़ा ने कहा कि उनके पिता भले ही आज शारीरिक रूप से उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी निस्वार्थ जनसेवा, समर्पण और नैतिक मूल्यों से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि उनके पिता का जीवन और आदर्श आगे भी समाज सेवा के लिए मार्गदर्शन करते रहेंगे।
