पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री Balbir Singh ने पटियाला ग्रामीण के वार्ड नंबर 9 में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं और उनसे सीधे संवाद कर उनकी जरूरतों और सुझावों की जानकारी ली।
विकास कार्यों की दी जानकारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की भलाई और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य हर वर्ग तक सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।

जनता के भरोसे को बताया सबसे बड़ी ताकत
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने लोक मिलनी में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सुझाव और समस्याएं सरकार के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों से मिले सुझावों और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।
