आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए यूथ विंग में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी ने पंजाब यूथ विंग के स्टेट सेक्रेटरी और स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी के साथ-साथ विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति का ऐलान किया है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।





