पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी पंजाब के छात्र उम्मीदवार आदिल बराड़ ने केंद्र की भाजपा सरकार और ABVP पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
धमकियों और दबाव का लगाया आरोप
आदिल बराड़ ने आरोप लगाया कि कुछ छात्रों को कथित तौर पर गैंगस्टरों के जरिए धमकियां दिलाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि शिक्षकों पर छात्रों की उपस्थिति और थीसिस जैसे मामलों को लेकर दबाव बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि छात्र किसी खास पक्ष में जाएं।
छात्रों से निडर होकर वोट करने की अपील
AAP उम्मीदवार ने पंजाब यूनिवर्सिटी के सभी छात्रों से बिना किसी डर के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्रों को किसी भी दबाव में आए बिना अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट देना चाहिए।
31 तारीख को वोट से जवाब देने की बात
आदिल बराड़ ने छात्रों से 31 तारीख को होने वाले चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों को किसी तरह का दबाव या डर दिखाया जा रहा है, तो उसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से मतदान के जरिए दिया जाना चाहिए।
