बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्डा ने अपने पहले बच्चे के जन्म की खुशखबरी साझा की है। इस संबंध में राघव चड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इस खबर की पुष्टि की।
शादी के दो साल बाद खुशियों का नया पड़ाव
परिणीति और राघव की शादी सितंबर 2023 में उदयपुर में धूमधाम से हुई थी। इस खास मौके पर परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। अब शादी के दो साल बाद यह कपल अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पड़ाव की शुरुआत कर रहा है।
फैंस की प्रतिक्रियाएं
इस खुशखबरी के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव दोनों को बधाई दी और उनके आने वाले बच्चे की सेहत और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। लोग इस जोड़ी की खुशी में शरीक होते हुए बेहद उत्साहित नजर आए।
