पंजाब सरकार ने प्रशासनिक जरूरतों और जनहित को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के तकनीकी विंग में कार्यरत कई सहायक और जूनियर इंजीनियरों (सिविल) की नई तैनातियां और एडजस्टमेंट की हैं।
इस संबंध में आदेश विशेष सचिव उमा शंकर गुप्ता (IAS) द्वारा 5 अक्टूबर 2025 को जारी किए गए। आदेशों के अनुसार, विभिन्न ब्लॉकों और उप-मंडल कार्यालयों में कार्यरत इंजीनियरों को तुरंत प्रभाव से बदला गया है।
सरकार का कहना है कि यह कदम विभाग के बेहतर संचालन और जनता से जुड़े कार्यों की गति बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इन तबादलों की विस्तृत सूची विभाग द्वारा जारी की गई है, जिसे नीचे खबर में देखा जा सकता है।



