मशहूर पंजाबी गायक राजवीਰ जवंदा हाल ही में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई गई थी। इस बीच उनकी सेहत को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है।
तरसेम जसर ने दी जानकारी
पंजाबी गायक तरसेम जसर ने सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए बताया कि राजवीर जवंदा की हालत में पहले से सुधार आया है। उन्होंने लिखा कि प्रशंसकों और शुभचिंतकों की दुआओं से राजवीर की तबीयत कल के मुकाबले थोड़ी बेहतर है। जसर ने सभी से अपील की कि इस समय किसी भी तरह की फेक न्यूज या अफवाहें न फैलाएं।
दुआ और अरदास की अपील
तरसेम जसर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “साडा भरा राजवीर जवंदा हस्पताल विच है, कੱਲ੍ਹ नालों थोड़ा रिकवर होया, सब दीआं असीसां नाल। कृपया कोई भी फेक न्यूज या बात न फैलाई जाए।” उन्होंने आगे लिखा, “अरदास की ताकत के आगे कुछ नहीं । इस लिए सारे रल के जो भी पाठ कर सकते हो और अरदास कर सकते हो, जरूर करो कि साडा वीर जल्दी ठीक हो के घर आ सके। वाहेगुरु किरपा करन।”
प्रशंसकों में चिंता, पर उम्मीद भी
राजवीर जवंदा की लोकप्रियता सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। उनके हादसे की खबर ने फैंस को गहरा झटका दिया था। हालांकि अब उनकी सेहत में सुधार की जानकारी मिलने से प्रशंसकों को उम्मीद बंधी है। साथी कलाकार और परिवार लगातार लोगों से दुआ करने की अपील कर रहे हैं ताकि राजवीर जल्द स्वस्थ होकर घर लौट सकें।
