मौसम में आ रहे बदलाव को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों के समय में फेरबदल किया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक 1 अक्टूबर से स्कूल नए समय पर खुलेंगे। यह बदलाव केवल अक्टूबर महीने के लिए लागू होगा, जिसके बाद नवंबर से एक बार फिर समय में परिवर्तन किया जाएगा।
अक्टूबर महीने का समय
जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सभी प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे। वहीं, मिडल, हाइ और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक रहेगा। विभाग का कहना है कि यह फैसला बदलते मौसम और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
नवंबर से नया शेड्यूल
अक्टूबर के बाद 1 नवंबर से स्कूलों का समय फिर बदला जाएगा। इस दौरान प्राइमरी स्कूल सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक और मिडल, हाइ तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक चलेंगे। यह शेड्यूल 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा।
पंजाब में हर साल मौसम के अनुसार स्कूलों का समय बदलता है। इस बार भी अक्टूबर और सर्दियों के महीनों के लिए अलग-अलग शेड्यूल तय किए गए हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि समय में यह बदलाव बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभदायक रहेगा।
