मोहाली। फोर्टिस अस्पताल ने मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, गायक की हालत फिलहाल नाज़ुक बनी हुई है और वह पिछले छह दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
सिर और रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोटें
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि हाल ही में हुए हादसे के दौरान राजवीर जवंदा को सिर और रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोटें आई थीं। इन चोटों के कारण उनकी दिमागी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी सेहत पर लगातार नज़र रखे हुए है।
प्रशंसकों की दुआएं
गायक के परिवार और प्रशंसक उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फैंस लगातार उनके लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं और सकारात्मक संदेश साझा कर रहे हैं।
अस्पताल ने दी अपील
फोर्टिस अस्पताल प्रबंधन ने सभी से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अस्पताल द्वारा जारी आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन पर भरोसा करें।
राजवीर जवंदा पंजाबी संगीत जगत के लोकप्रिय गायकों में से एक हैं। इस मुश्किल घड़ी में उनके लाखों प्रशंसक उनकी सेहतमंदी की कामना कर रहे हैं।
