भगवंत मान सरकार ने श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा है, जिससे लोग आसानी से वाराणसी जाकर दर्शन कर सकें।
इस योजना के तहत पंजाब से वाराणसी तक विशेष ट्रेन चलाने के लिए IRCTC को पत्र लिखा गया है। सरकार ने इस प्रस्ताव पर जल्द प्रतिक्रिया देने की मांग की है, ताकि समय रहते सभी तैयारियां पूरी की जा सकें।
यह पहल मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य राज्य के लोगों को धार्मिक स्थलों की यात्रा आसान बनाना है। इस विशेष ट्रेन से बड़ी संख्या में संगत को लाभ मिलने की उम्मीद है और वे बिना किसी परेशानी के वाराणसी पहुंच सकेंगे।
