पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान Bhagwant Mann ने “जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026” पेश करने का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि यह बिल पवित्र ग्रंथ के सम्मान को सुरक्षित रखने और बेअदबी के मामलों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए लाया गया है।
SGPC, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छपाई, भंडारण और वितरण की पूरी ज़िम्मेदारी लेगी।
– मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के संरक्षक के खिलाफ, बेअदबी करने के आरोप में मामला दर्ज किया जाएगा।
– जाँच जल्द से जल्द पूरी करने के लिए ज़रूरी इंतज़ाम कर लिए गए हैं।
– दोषियों को दी जाने वाली सज़ा को, गैर-ज़मानती और गंभीर अपराधों की श्रेणी में रखा जाएगा।
– इसके लिए, कम से कम 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सज़ा का प्रावधान किया गया है।
समाज में शांति बनाए रखने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग दो समुदायों के बीच तनाव फैलाने के उद्देश्य से ऐसे कृत्य करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी धर्मों के ग्रंथों के सम्मान के लिए अलग कानून पर भी काम किया जा रहा है।
