आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार के ‘Gangsteran Te Vaar’ अभियान के 156 दिनों के आंकड़े साझा किए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और गैंगस्टर गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
सैकड़ों ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
AAP नेता के अनुसार, अभियान के DAY 155 दौरान पंजाब पुलिस की टीमों ने अब तक 562 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इन कार्रवाईयों में 325 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एहतियात के तौर पर 147 लोगों को भी हिरासत में लिया गया, ताकि किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज रखी। साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, हथियारों के साथ 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सरकार का कहना है कि गैंगस्टर नेटवर्क और संगठित अपराध पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा कानून तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
कुल 40,353 गिरफ्तारियों का दावा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलदीप सिंह ने बताया कि अभियान के तहत अब तक विभिन्न मामलों में कुल 40,353 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य पंजाब में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।
