कभी भारतीय सड़कों पर स्टाइल और ताकत का प्रतीक रही Tata Sierra अब एक बार फिर नए अवतार में लौट आई है। टाटा मोटर्स ने मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 22 साल बाद इस SUV को दोबारा लॉन्च कर दिया। 90 के दशक की पहचान बन चुकी यह SUV आधुनिक डिजाइन और नए फीचर्स के साथ एक बार फिर चर्चा में है।
कीमत और बुकिंग डिटेल्स
नई Tata Sierra की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह एक इंट्रोडक्ट्री प्राइस है, इसलिए आगे चलकर कीमत बढ़ सकती है। कंपनी के अनुसार:
-
बुकिंग 16 दिसंबर 2025 से शुरू होगी
-
डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से की जाएगी
टाटा मोटर्स के सीईओ शैलेश चंद्रा का कहना है, “अब भारत सिएरा को अपनाने के लिए तैयार है। यह सिर्फ SUV नहीं, एक लीजेंड की वापसी है।”
डिज़ाइन: पुरानी यादों के साथ मॉडर्न टच
नई सिएरा का लुक पुरानी पहचान को बरकरार रखते हुए पूरी तरह मॉडर्न बना दिया गया है।
-
सामने फुल-विथ LED DRL
-
क्लोज्ड ग्रिल पर उभरता हुआ टाटा लोगो
-
नीचे प्रोजेक्टर हेडलैंप और स्किड प्लेट
-
साइड में बॉक्सी डिजाइन, बड़ी ग्लास विंडो – बिल्कुल पुराने मॉडल की याद दिलाती है
-
नए अलॉय व्हील और फ्लश डोर हैंडल
SUV का पिछला हिस्सा भी दमदार है, जिसमें जुड़े हुए LED टेललैंप्स और बड़ी SIERRA बैजिंग दी गई है। इसमें 622 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो इस सेगमेंट में शानदार माना जाता है।
केबिन: लग्ज़री और टेक्नोलॉजी का मेल
नई सिएरा का इंटीरियर बेहद प्रीमियम बनाया गया है। इसमें तीन स्क्रीन वाला सेटअप है—
-
ड्राइवर डिस्प्ले
-
मध्य में इंफोटेनमेंट स्क्रीन
-
पैसेंजर स्क्रीन
ब्लैक-व्हाइट थीम, क्रोम फिनिश और लेयर्ड डैशबोर्ड इसे और आकर्षक बनाते हैं।
नई सिएरा में कमांड सीटिंग पोजिशन दी गई है, जिसमें ड्राइवर की सीट की ऊंचाई 1344mm है। पीछे बैठने वालों के लिए भी शानदार 316mm लेगरूम दिया गया है—बिल्कुल लग्ज़री SUVs जैसा।
इंजन और परफॉर्मेंस
टाटा ने सिएरा को तीन इंजनों और छह पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया है:
-
1.5L Turbo TGDi पेट्रोल (160 PS, 255 Nm)
-
1.5L NA Revotron पेट्रोल (104 PS, 145 Nm)
-
1.5L Kyrojet टर्बो डीज़ल (118 PS, 200 Nm)
ये पावरफुल इंजन शहर और हाइवे दोनों पर बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
नई Tata Sierra उन सभी लोगों के लिए खास है, जिन्होंने 90 के दशक में इसे सड़कों पर दौड़ते हुए देखा था। अब यह SUV आधुनिक तकनीक, शानदार डिजाइन और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ फिर बाज़ार में अपनी पहचान बनाने को तैयार है।
