संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (I), 2025 के अंकों की सूची जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने अंक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.inपर देख सकते हैं।
परीक्षा और परिणाम से जुड़ी जानकारी
इस परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल, 2025 को किया गया था, जबकि इसका अंतिम परिणाम 10 अक्टूबर, 2025 को घोषित किया गया था। आयोग ने अब उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा अंक, एसएसबी (सेवा चयन बोर्ड) अंक और अंतिम अंक जारी किए हैं।
ऐसे देखें यूपीएससी एनडीए और एनए अंक
सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in
होमपेज पर “UPSC NDA and NA (I) 2025 Marks” लिंक पर क्लिक करें।
लिंक खुलने पर एक नई पीडीएफ फाइल दिखाई देगी, जिसमें उम्मीदवारों के अंक दिए गए हैं।
इस फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रहेगी अनंतिम
यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम (Provisional) है। उन्हें अपनी जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र सीधे अपर भर्ती महानिदेशालय, एडजुटेंट जनरल शाखा, एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (सेना), आर.के. पुरम, नई दिल्ली-110066 में जमा कराने होंगे।
