पंजाब सरकार के “युद्ध नशियों विरुद्ध” अभियान के 273वें दिन भी राज्यभर में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने अलग-अलग जिलों में 334 जगहों पर छापेमारी की।
67 तस्कर गिरफ्तार, 52 FIR दर्ज
इन कार्रवाइयों के दौरान पुलिस ने 52 FIR दर्ज कीं और 67 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान के 273 दिनों में कुल गिरफ्तार तस्करों का आंकड़ा 38,509 तक पहुंच गया है, जो इस मुहिम की सफलता और मजबूती को दर्शाता है।
भारी मात्रा में नशीला सामान बरामद
छापेमारी में पुलिस को तस्करों के कब्जे से
-
237 ग्राम हेरोइन
-
100 ग्राम अफीम
-
481 नशीली गोलियाँ
-
1,960 रुपये की ड्रग मनी
मिली है। पुलिस के अनुसार यह नशीले पदार्थ स्थानीय नेटवर्क के जरिए आगे सप्लाई किए जाने थे।
25 लोगों को नशा छोड़ने के लिए तैयार किया गया
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान की एक और उपलब्धि यह रही कि पुलिस ने 25 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार शुरू करने के लिए रज़ामंद किया है। सरकार का मानना है कि नशा बेचने वालों के साथ-साथ नशा पीड़ितों को मुख्यधारा में लाना भी उतना ही आवश्यक है।
सरकार का संदेश: नशे के खिलाफ लड़ाई जारी
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार नशा तस्करी को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक राज्य को नशामुक्त नहीं बना दिया जाता।
