भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
इस जीत के साथ भारत ने न केवल टूर्नामेंट का फाइनल टिकट हासिल किया है, बल्कि क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय भी जोड़ दिया है।
CM भगवंत मान ने दी टीम को बधाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय टीम की इस शानदार जीत पर ट्विटर (एक्स) पर पोस्ट करते हुए बधाई दी।
उन्होंने लिखा —
“भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत… ICC Women’s World Cup 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया… टीम की कप्तान और पंजाब का गौरव हरमनप्रीत कौर सहित पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई और फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं। 🇮🇳 चक दे इंडिया!”
भगवंत मान के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।
हरमनप्रीत कौर ने फिर दिखाया कमाल
पंजाब की बेटी और टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई।
उन्होंने बेहतरीन कप्तानी करते हुए टीम को कठिन परिस्थिति से बाहर निकाला और जीत की राह दिखाई।
अब नजरें फाइनल पर
भारत की इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।
फैंस अब फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इंडिया इस बार ट्रॉफी अपने नाम करेगी।
हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम अब इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर हैं।
