
भारत और पाकिस्तान के बीच अटारी बॉर्डर पर इन दिनों हलचल तेज हो गई है। पंजाब पुलिस के प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल ने जानकारी दी कि पिछले चार दिनों में कुल 537 पाकिस्तानी नागरिक अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान लौट चुके हैं। वहीं, इसी दौरान 850 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत वापस आए हैं। भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया था, जिसके बाद यह प्रक्रिया तेज़ी से पूरी की जा रही है।
कितने लोग आए और कितने गए?
चार दिनों के आंकड़े इस प्रकार हैं:
-
भारत से पाकिस्तान जाने वाले नागरिक:
-
24 अप्रैल: 28 लोग
-
25 अप्रैल: 191 लोग
-
26 अप्रैल: 75 लोग
-
27 अप्रैल: 237 लोग
-
-
पाकिस्तान से भारत लौटने वाले नागरिक:
-
24 अप्रैल: 105 लोग
-
25 अप्रैल: 287 लोग
-
26 अप्रैल: 335 लोग
-
27 अप्रैल: 116 लोग
-
यह आंकड़े दिखाते हैं कि लोगों का आना-जाना काफी बड़े स्तर पर हो रहा है और दोनों देशों के नागरिक अपने-अपने घरों को लौटने में व्यस्त हैं।
मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक की मोहलत
सरकार ने साफ किया है कि 12 तरह के वीजा रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत छोड़ने की अंतिम तारीख 27 अप्रैल थी। वहीं, जिनके पास SAARC वीजा था, उन्हें 26 अप्रैल तक भारत छोड़ना पड़ा। हालांकि, जिन लोगों के पास मेडिकल वीजा है, उन्हें 29 अप्रैल तक भारत में रुकने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, जिनके पास लॉन्ग टर्म वीजा है, उन्हें इस आदेश से छूट दी गई है। सरकार का कहना है कि वीजा नियमों का पालन करते हुए सभी नागरिकों को जरूरी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।